Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: सैफ अली खान का हमलावर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 19, 2025
सैफ अली खान का हमलावर गिरफ्तार सैफ अली खान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया सैफ अली खान मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट से पकड़ा गया मुंबई में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उनपर जानलेवा हमला करने वाले शख्स को आखिरकार मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया अभी इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.जानकारी के अनुसार सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुख्य आरोपी विजॉय दास को हीरानंदानी एस्टेट ठाणे से गिरफ्तार किया. ठाणे पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से उसका पता लगाया. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आरोपी मोहम्मद सज्जाद उर्फ विजॉय दास का टावर लोकेशन वडवली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत हीरानंदानी एस्टेट में पाया गया.पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में आरोपी को गिरफ्तार किया. विजॉय दास कुछ साल पहले हीरानंदानी इलाके में मजदूरी करता था उसे इस इलाके की अच्छी जानकारी थी आरोपी को हीरानंदानी वर्कर्स कैंप के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपी विजॉय दास पर अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास पर हमला करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद उसे जोन 6 पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उससे पूछताछ की गई बताया जा रहा है आरोपी ने एक वेटर के रूप में भी एक रेस्टोरेंट में काम किया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है. पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात की गुत्थी सुलझाने का प्रयास करेगी. ऐसे कई बड़े सवाल है जो पुलिस के लिए जानना चुनौतीपूर्ण है मुंबई क्राइम ब्रांच फिलहाल उससे पूछताछ कर इस वारदात की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कैसे इस पूरे वारदात को अंजाम दिया जबकि फिल्म अभिनेताओं की घर की सुरक्षा काफी कड़ी होती है. एक्टर के खुद के बॉउंसर होते हैं ऐसे में वह कैसे एक बड़े एक्टर के बेडरूम तक पहुंच सका पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है इस वारदात में और कौन लोग शामिल हैं हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी वह कब से हमले की योजना बना रहा था ऐसे बहुत सारे प्रश्न हैं जिसका पता लगाया जाना है बता दें कि मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में घुसकर उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था. इस हमले में सैफ को 6 जगहों पर चोटें आई थी. यह हमला उस समय किया गया था जब वे सो रहे थे. रात करीब 2.30 पर उनके ऊपर हमला हुआ था. वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया था सैफ अली खान खुद किसी तरह से मुंबई के चर्चित लीलावती अस्पताल ऑटो करके घायल अवस्था में पहुंचे

जरूरी खबरें