Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Rajasthan: दिवाली से पहले राजस्थान वालों की बल्ले-बल्ले, यहां बनेंगी 14 नई सड़कें

Editor

Mon, Sep 15, 2025

Rajasthan: राजस्थान वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान में दिवाली से पहले इन अलवर जिले में इन जगहों पर 14 नई सड़कें बनने वाली है। जिससे सभी वाहन पर सफर करने वाले यात्रियों को सफर भी आसान होने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, UIT पटरी पार एरिया के विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाने की तैयारी में है। सितंबर में ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिवाली से पहले सड़कों का कार्य शुरू हो जाएगा। त्योहार से पहले यह पटरी पार एरिया के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी। Rajasthan News

जानकारी के मुताबिक, UIT की हाल ही में हुई ट्रस्ट की बैठक में पटरी पार एरिया के लिए कई कार्य मंजूर किए गए थे। इनमें मूंगस्का, जनता कॉलोनी, टाइगर कॉलोनी, सूरजमल कॉलोनी, मोती नगर आदि कॉलोनियों में 14 सड़कों का निर्माण होगा। वार्ड नंबर 52, 53, 54, 55, 57 में भी CC सड़कें बनाई जाएंगी। Rajasthan News

सिस्टम भी लगेगा

मिली जानकारी के अनुसार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगेगा। इसके अलावा खुदनपुरी, मन्नाका आदि एरिया में चार बड़े नालों का निर्माण होगा। सूर्य नगर 200 फीट बाइपास के दोनों और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण होगा। Rajasthan News

पहले काम होगा शुरू

जानकारी के मुताबिक, XEN कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि UIT सचिव स्नेहल नाना के निर्देशन में इन कार्यों के टेंडर सितंबर में ही लगाए जाएंगे। दिवाली से पहले काम शुरू हो जाएगा। तय समय सीमा में यह कार्य करवाए जाएंगे।

जरूरी खबरें