Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Railway news : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दीपावली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन 

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Railway news : रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे ने दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हरियाणा से 5 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर के महीनों में यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। माना जा रहा है कि त्योहार के दौरान यात्रा करने में लोगों को आसानी होगी।

ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:

  • मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन): गाड़ी संख्या 09639, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

  • रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन): गाड़ी संख्या 09640, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

  • हिसार-खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04725, 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

  • खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04726, 13 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।Railway news

इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी:

  • तिरुपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 07717, 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

  • हिसार-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 07718, 5 अक्टूबर से 31 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

  • ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09523, 23 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

  • शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09524, 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

  • भावनगर-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09257, 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

  • शकूरबस्ती-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09258, 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।Railway news

जरूरी खबरें