Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : New Delhi: पहली बार देश में एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी ये दो ट्रेन, PM कर सकते हैं उद्घाटन

Editor

Thu, Sep 11, 2025

New Delhi: देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नमो भारत रेल परियोजना जो दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाली थी उसका काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। देश में पहली बार इस परियोजना के तहत Metro और नमो भारत ट्रेन एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड (NCRTC) यह प्रयोग मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम डिपो के बीच करने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी जल्द ही इस अनोखी परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में दिल्ली से मोदीपुरम के बीच 82 KM लंबे नमो भारत गलियारे में से 55 KM पर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 KM के ट्रैक पर काम जोर-शोर से चल रहा है।

21 KM लंबे इस गलियारे में 13 स्टेशन हैं, इनमें मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो शामिल हैं। इन स्टेशनों में से मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुर और मोदीपुरम चार स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन और Metro दोनों रूकेंगी।

करार

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले NCRTC ने नमो भारत के यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा देने के लिए उबर से एक समझौता किया है। इससे यात्रियों को नमो भारत कॉरिडोर के स्टेशनों और उनके गंतव्य तक आवागमन में असुविधा नहीं होगी।

NCRTC के अनुसार, न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत के सभी स्टेशनों पर उबर की ओर से संचालित कैब, ऑटो और दोपहिया वाहन उपलब्ध रहेंगे। जानकारी के मुताबिक,स्टेशनों पर पिक-अप और ड्रॉप के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। कॉरिडोर के शेष हिस्सों पर भी नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद कॉरिडोर के सभी 25 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को किराए पर छूट की सुविधा भी मिल सकती है। NCRTC के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने इसे लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

जरूरी खबरें