Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा जानकारी

Editor

Thu, Sep 11, 2025

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों तक हुई बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात अब भी बने हुए है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दी है, आइए देखें पूरी जानकारी...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

11 सितंबर,2025 :

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों तथा हिमालय की तलहटियों की तरफ चलने से राज्य में मानसून की सक्रियता में 16 सितम्बर तक कमी बने रहने से राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल) जिलों में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

जरूरी खबरें