Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जाने विभाग की ताजा अपडेट ?

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 6 जिलों में आज रात को हल्की बारिश होने की संभावना जताई। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के साथ मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को हरियाणा के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।Haryana Weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में परिवर्तन हुआ है, इसके चलते 3 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवाओं में बदलाव तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।Haryana Weather

जरूरी खबरें