Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में 18 फीट चौड़ी होंगी ये सड़कें, मंत्री गंगवा ने दिए ये निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

Haryana : हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को पंचकूला स्थित PWD रेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के वर्क प्रोग्राम की समीक्षा की गई। बैठक में विभाग के आला अधिकारी के अलावा अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वहीं XEN, SDO और JE वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जिला वार तमाम प्रोजेक्ट्स पर मंत्री ने मंथन किया।

बैठक में लोकनिर्माण विभाग के सम्बंधित विकास कार्यों की प्रगति, पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही, देरी या गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर के प्रदेशों से जब कोई व्यक्ति दूसरे प्रदेश में जाता है तो वहां की सड़कों की हालत वहां के विकास कार्य को बयान कर देती है। ऐसे में हमें हमारे प्रदेश की सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर जोर देना होगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा को अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में 6500 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से लगभग 80 प्रतिशत कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए ताकि सभी योजनाएं तय समय पर पूरी हो सकें। अच्छी सड़कें किसी भी राज्य की तरक्की की पहचान होती हैं, इसलिए हर सड़क मजबूत, चौड़ी और सुरक्षित होनी चाहिए।

चौड़े होंगी 3500 किलोमीटर सड़कें

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश की करीब 3500 किलोमीटर सड़कों को 18 फीट चौड़ा करने की योजना पर कार्य तेजी से किया जाए। जिससे यातायात में सुगमता और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत बनने वाली विभिन्न विभागों की इमारतों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री, डिजाइन और कार्य पद्धति की निगरानी सख्ती से की जाए।

मंत्री श्री गंगवा ने बेलदारों की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि हाल ही में जो बेलदार भर्ती हुए हैं, वे पढ़े-लिखे हैं लेकिन अपने कार्यस्थल पर सक्रिय नहीं दिख रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कर्मचारियों की कंपाइल रिपोर्ट 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कर्मी वर्दी पहनकर समय पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि हर कर्मी अपने कार्य और जिम्मेवारी को गंभीरता से लें।

इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि कांट्रेक्टरों के माध्यम से हो रहे कार्यों के अलावा विभागीय स्तर पर अन्य कार्यों में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अब वे स्वयं भी कार्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे और विकास कार्यों की स्वयं समीक्षा करेंगे लापरवाही मिलने पर एक्शन भी होगा।

मंत्री सख्त

सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर भी मंत्री श्री गंगवा ने चिंता जताई और सख्त निर्देश दिए कि प्रदेशभर में टूटे हुए या खराब हो चुके साइन बोर्ड्स को या तो ठीक किया जाए या उन्हें तुरंत बदला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि टेंडर प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि जनता के बीच सरकार की साख मजबूत हो।

मंत्री गंगवा ने कहा कि प्रदेश की प्रगति सड़क नेटवर्क और आधारभूत ढांचे की गुणवत्ता में परिलक्षित होती है। इसीलिए सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि हर कार्य में गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की हो।

भेजे जाएं सैम्पल

लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे भवन और सड़कों में लगने वाली सामग्री की क्वॉलिटी पर भी विशेष ध्यान रखा जाए और सामग्री की समय-समय पर विभाग की लैब में इनकी जांच करवाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जो भी कार्य पूरे हो जाते हैं और उनका उद्घटान हो गया हो तो उस भवन को सम्बंधित विभाग को सौंप दिया जाये। इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समय पर बिल की अदायगी कर दी जाए।

जरूरी खबरें