Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में महिला पुलिसकर्मी ने बस कंडक्टर को मारा थप्पड़, रोडवेज कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। यमुनानगर के बस स्टैंड पर आज मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला पुलिस कर्मचारी ने रोडवेज बस के कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद बस स्टैंड पर जमकर गम हुआ।

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे SHO ने भी परिचालक से अभद्रता करते हुए उसे थाने न जाने की बात कही। गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी देते हुए बस परिचालक रामफल ने बताया कि हरिद्वार से हिसार जा रही बस का यमुनानगर बस स्टैंड पर स्टॉपेज था। जब वह बस को काउंटर पर लगा रहे थे तो बीच में एक बाइक खड़ी थी। जब उन्होनें उसे हटाने को कहा तो बाइक वाले महिला और पुरुष ने उससे झगड़ा करना शुरु कर दिया।

परिचालक ने बताया कि इस कहासुनी के बीच महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसे थप्पड़ मारा। वहीं उसके साथ व्यक्ति ने भी मारपीट की। बिफरे कर्मियों ने बस स्टैंड पर हंगामा शुरु कर दिया। रोडवेज कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर पहुंचे एसएचओ ने भी उनसे अभद्रता करते हुए उसे थाने ले जाने की बात कहने लगे।Haryana news

इस बात से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरु कर दिया। 3 घंटे तक लगातार हंगामा जारी रहा। 

जरूरी खबरें