Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में JE समेत 4 बिजली कर्मचारी सस्पेंड, जाने पूरा मामला ?

Editor

Mon, Sep 29, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। झज्जर जिले के गांव निलोठी में खेत में लटकते बिजली तार की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय किसान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सागर पुत्र बीरेंद्र के रूप में हुई है। शनिवार को सागर धान की फसल की सिंचाई कर रहा था, तभी मात्र 5 फीट की ऊंचाई पर झूल रहे 11 केवी हाईटेंशन तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।Haryana news

जानकारी के अनुसार, इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पिछले एक साल से विभाग को बार-बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सागर की मौत के 24 घंटे के भीतर ही बिजली निगम ने नया खंभा लगाकर तारों को ऊपर कर दिया।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद बिजली निगम के XEN गगन पांडे मौके पर पहुंचे और माना कि हादसा विभाग की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद जिम्मेदार पाए गए जेई, एक लाइनमैन और 2 ALM को निलंबित कर दिया गया है।Haryana news

जरूरी खबरें