Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में बनेगा 32 KM लंबा ये नया रोड, इन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। PWD विभाग की ओर से हरियाणा के नूंह और पलवल को जोड़ने वाली करीब 32 KM लंबी सड़क को नए सिरे से बनाने की तैयारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना पर अगले माह से काम शुरू कर दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, नूंह और पलवल को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कई सालों से जर्जर हालत में है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बनाने की तैयारी की है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आधुनिक तकनीक से सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा, जिससे आने वाले वर्षों तक यह सुगम यातायात सुनिश्चित कर सके। Haryana News

मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क बनने के बाद नूंह और पलवल के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा। न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। आसपास के गांवों में रहने वाले लोग फरीदाबाद और गुरुग्राम की ओर तेजी से आवाजाही कर सकेंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, रितेश यादव, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, ''सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसे अगले तीन महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि मौसम ने सहयोग किया तो सड़क तय समय से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगी।''

जरूरी खबरें