Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट: साहबराम : Gold-Silver Price: सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, देखें आज के ताजा भाव

Editor

Wed, Oct 1, 2025

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है, आइए जानते है आज सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव आया है। वैसे तो आज सोने-चांदी के रेटों में तेजी आई है। आज बुधवार को बाजार बंद होने तक इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,17,332 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,45,120 प्रति किलोग्राम हो गई। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 1,100 रुपये बढ़कर 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए शिखर पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर स्थिर रहीं, जो अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। Gold-Silver Price

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है

शुद्धता               सुबह के रेट      दोपहर के रेट       शाम के रेट
सोना 24 कैरेट      115349 रुपये  116586 रुपये  117332 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    114887 रुपये    116119 रुपये  116862 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    105660 रुपये   106793 रुपये  107476 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    86512 रुपये     87440 रुपये   87999 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट    67479 रुपये     68203 रुपये  68639 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999    142434 रुपये         144125 रुपये  145120 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले दिन का भाव Gold-Silver Price

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोना 500 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने का भाव सोमवार को 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। 

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये की तेजी के साथ 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में इसकी कीमत 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

इसके अलावा मंगलवार को चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई। सोमवार को यह 7,000 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।


जरूरी खबरें