Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दिल्ली:आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या आरोपी पूर्व नौकर गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या आरोपी पूर्व नौकर गिरफ्तार।

आरोपी ने एक दिन पूर्व दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, फिर दिल्ली आकर वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली के पॉश इलाके में एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। अधिकारी के घर के पूर्व नौकर राहुल मीणा पर हत्या का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक राहुल मीणा ने दिल्ली में वारदात को अंजाम देने से पहले राजस्थान में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी की बर्बरता से हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आरोपी राहुल मीणा ने इस वारदात से एक दिन पहले राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में अपने ही दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया था। इस संबंध में राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राहुल मीणा की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक राहुल अपने गांव कुंडरोली निवासी एक दोस्त के साथ मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वह समारोह को बीच में ही छोड़कर वापस लौट आया। इसके बाद वह सीधे अपने दोस्त के घर पहुंचा, जहां उसने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रात ट्रेन से दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली पहुंचने पर वह सीधे आईआरएस अधिकारी के घर पहुंचा। जहां उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।राजगढ़ थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर राजस्थान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और मामले की जानकारी साझा की। दिल्ली पुलिस की एक टीम भी राजगढ़ पहुंची, जहां दोनों राज्यों की पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।पुलिस ने आरोपी के पिता से भी पूछताछ की है। आरोपी राहुल मीणा को हिरासत में लेने से पहले उसके परिचित 6 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया था।

जानकारी के मुताबिक दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल में रहने वाले आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय इकलौती बेटी की उनके पूर्व नौकर ने दुष्कर्म के बाद मोबाइल फोन चार्जर से केवल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बुधवार सुबह आईआरएस दंपत्ति जिम गए हुए तब आरोपी ने घर जाकर बारदात को अंजाम दिया।

जरूरी खबरें