Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पत्नी पर शक के चलते भाजपा नेता ने पत्नी व बच्चों को मारी गोली तीन बच्चों की मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 23, 2025

पत्नी पर शक के चलते भाजपा नेता ने पत्नी व बच्चों को मारी गोली तीन बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है ।जहां शनिवार को पत्नी के चरित्र पर शक के चलते भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी व तीन मासूम बच्चों को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घटना में जहां तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई है तो वही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। शनिवार दोपहर को भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा ,11 वर्षीय बेटी श्रद्धा ,6 वर्षीय बेटे शिवांश, 4 वर्षीय बेटे देवांश के सर पर गोली मार दी ।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिस कारण आए दिन उनका विवाद होता रहता था शनिवार को भी दोनों के बीच कहा सुनी हो गई जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। एसपी सहारनपुर के मुताबिक आरोपी ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी ।वहीं आरोपी को इस घटना को अंजाम देने का जरा भी मलाल नहीं है। नेहा आरोपी की दूसरी पत्नी है ।ग्रामीणों ने बताया योगेश की प्रताड़ना से तंग आकर 2007 में उसके माता-पिता व तीन बहनों ने जहर खाकर जान दे दी थी ।वहीं इस वीभत्स घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ जारी है।

जरूरी खबरें