Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

रिपोर्ट: साहबराम : Aaj ka Mousam: आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम, देखें ताजा जानकारी

Editor

Thu, Oct 2, 2025

Aaj ka Mousam: आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है और किन-किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। देखें मौसम की पूरी रिपोर्ट...उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसमी गतिविधियां दिखाई देंगी। 

दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, MP और बिहार समेत दक्षिण-पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बरसात की खेप देखी जा सकती है। Aaj ka Mousam

बिहार का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 2 से 7 अक्टूबर तक बिहार के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना है।

यूपी में मौसम Aaj ka Mousam

आज पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर के बीच 48 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज वर्षा और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं

यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया समेत सभी दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। Aaj ka Mousam

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से 2 दिन तक हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बौछारें मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी। दशहरे के दिन यानी आज भी बारिश हो सकती है।

जरूरी खबरें