Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Haryana : हरियाणा में यहां बनेंगे 4 बाईपास और 45 KM लंबा रिंग रोड, अब जाम से मिलेगा छुटकारा

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

Haryana: हरियाणा की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी बीच भिवानी शहर के लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। जिले में 4 बाईपास और एक रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।

इन नए बाईपास निर्माण के साथ ही भिवानी शहर के चारों तरफ करीब 45 किलोमीटर लंबा रिंग रोड भी बनाया जाएगा। जिसके जरिए शहर के बाहर से ही भारी वाहन आवागमन करेंगे और हिमाचल से लेकर राजस्थान, दिल्ली, मेरठ, पंजाब, महाराष्ट्र मुंबई तक सफर आसान होगा।

जानकारी के अनुसार भिवानी में ड्रीम प्रोजेक्ट के करीब 45 KM लंबे रिंग रोड का सपना जल्द साकार होगा। करीब 800 करोड़ के बजट से भिवानी-हांसी तक 43 किमी फोरलेन और भिवानी बाईपास निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, इसके दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

इसके बाद करीब ढाई सौ करोड़ के बजट से हांसी रोड के तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड को जोड़ने का नया बाईपास भी बनेगा।

रिंग रोड के बनने से भिवानी शहर का दायरा भी बढ़ेगा और तेजी से विकास होगा। इसी के साथ दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर चार नए बाईपास की अलाइनमेंट पर भी केंद्रीय मंत्रालय में मंथन चल रहा है। जिसकी अगुवाई खुद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह कर रहे हैं।

रोहतक रोड के निनान से लेकर दादरी और लोहारू रोड तक बाईपास बनाए जाने के बाद इसे जींद, महम और हांसी रोड से जोड़ने का काम चल रहा है। करीब दस किलोमीटर दायरे में बाईपास का हिस्सा तैयार किया जा रहा है।

इसी प्रोजेक्ट में भिवानी-हांसी 43 किमी का फोरलेन भी शामिल है। इसकी लागत करीब 800 करोड़ है। दिसंबर तक इस सड़क परियोजना पर काम पूरा होने की उम्मीद है।

इसके बाद भिवानी शहर के चारों तरफ रिंग रोड का दायरा बनाने के लिए केवल तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड तक करीब दस किलोमीटर का हिस्सा ही बचता है। इस हिस्से में नया बाईपास निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ की परियोजना भी तैयार हो चुकी है। इसकी अलाइनमेंट भी केंद्रीय मंत्रालय के पास भेजी जा चुकी हैं। केंद्रीय मंत्रालय की बैठक होने का इंतजार है।

इसमें इन अलाइनमेंट पर अंतिम मोहर लगने के बाद भूमि अधिग्रहण और फिर बाईपास निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रिंग रोड के जरिए शहर के सभी प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे आपस में जुड़ जाएंगे।

दूसरे प्रांतों और शहरों से आने वालों को भिवानी में प्रवेश की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसी रिंग रोड के जरिए गंतव्य तक कम समय में जल्दी पहुंचा जा सकेगा।

जल्द मिलेगी मंजूरी

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के दायरे में आने वाले चार बाईपास की अलाइनमेंट को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसकी निगरानी खुद महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह कर रहे हैं। इन चार बाईपास में लोहानी, ढिगावामंडी, जूई और सिंघानी (लोहारू) शामिल है।

इन चारों बाईपास की अलाइनमेंट केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष भेजी जा चुकी है। केंद्रीय मंत्रालय की बैठक में इन्हें मंजूरी मिल जाएगी। इसको लेकर जल्द ही बैठक हो सकती है। इसी बैठक में भिवानी के बचे हुए बाईपास का मसौदे को भी मंजूरी दिलाई जाएगी।

काटी जा रही अवैध कॉलोनी

शहर का रिंग रोड ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये इसलिए भी अहम है कि भिवानी के चारों तरफ ये रिंग रोड करीब 45 किलोमीटर का घेरा बनाएगा। मुख्य शहर हर तरफ से करीब पांच से छह किलोमीटर दायरे में ही सिमटा हुआ है।

इसके बाद यह तेजी से बढ़ पाएगा। इसी को लेकर भू माफिया भी सक्रिय हो गया है। शहर के आसपास गांवों की कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां भी तेजी से काटी जा रही हैं।

हालांकि जिला नगर योजनाकार का पीला पंजा भी लगातार चल रहा है, बावजूद इसके अवैध कॉलोनाइजर यहां प्लाट काटकर इनकी धड़ल्ले से बिक्री में जुटे हैं। इसमें गांव देवसर, बापोड़ा, कालुवास, नाथुवास, हालुवास में कुछ अर्से में ही अवैध कॉलोनियां अस्तित्व में आई हैं।

भिवानी-हांसी फोरलेन और करीब दस किलोमीटर दायरे में बाईपास निर्माण का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड को जोड़ने के लिए करीब दस किमी नए बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया केंद्रीय मंत्रालय में चल रही है।

जिसकी इसी साल जून तक मंजूरी की उम्मीद है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण और बाईपास निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

जरूरी खबरें