Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अहमदाबाद प्लेन हादसे में 210 मौत की पुष्टि हादसे से में किसी के बचने की नहीं उम्मीद।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

अहमदाबाद प्लेन हादसे में 210 मौत की पुष्टि हादसे से में किसी के बचने की नहीं उम्मीद।

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक का बड़ा बयान हादसे में किसी के बचने की नहीं उम्मीद।आज गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीम लाइन 787 अहमदाबाद में 1:40 पर क्रश हो गया। विमान में क्रू मेंबर सहित 242 यात्री सवार थे। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अभी तक 212 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मामले में अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बयान जारी करते हुए कहा हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं के बराबर है लेकिन एक व्यक्ति घायल अवस्था मे मिला है जिसका उपचार चल रहा है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे जो अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में उनकी भी मौत हो चुकी है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्लेन टेक ऑफ करने 3 किलोमीटर उड़ने के बाद ही एक बिल्डिंग से टकराकर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर जा गिरा जिसमें मेडिकल हॉस्टल में रहने वाले 15 डॉक्टर भी घायल हुए हैं। विमान के क्रश होते ही उसमें भीषण आग लग गई।विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सब्बरवाल के पास 8200 घंटे उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था। वही इस भीषण प्लेन हादसे से पूरा देश दहल गया है। जो लोग प्लेन में यात्रा कर रहे थे उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए गए है।

जरूरी खबरें