Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत जिला चिकित्सालय में गर्भवती की हुई मौत के मामले में लोहाघाट में ग्रामीणों ने लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ प्रदर्शन कर सीएम धामी को ज्ञापन भेज कड़ी कार्रवाई की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 27, 2023
(सीएम धामी की विधानसभा और बेलगाम डॉक्टर)गर्भवती की मौत पर लोहाघाट में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन उपचार में लापरवाही का लगाया आरोप। सीएम को ज्ञापन भेजकर लापरवाह चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला चिकित्सालय चम्पावत में लोहाघाट के पाटन-पाटनी निवासी गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान हुई मौत पर ग्राम सभा पाटन पाटनी के ग्रामीणों ने लोहाघाट एसडीएम कोर्ट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम सीएम को दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन भेजा। गुरुवार को एसडीएम कोर्ट परिसर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा के नेतृत्व में पाटन पाटनी के ग्रामीणों ने जिला अस्पताल चंपावत के चिकित्सकों के खिलाफ प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को पाटन-पाटनी क्षेत्र की गर्भवती महिला सीमा विश्वकर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने गर्भवती महिला के पेट में मरा हुआ बच्चा होने के बावजूद भी नार्मल डिलीवरी कहने की बात कही। जबकि उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट से ऑपरेशन की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की शाम तक डॉक्टर की ओर से कोई कदम न उठाने पर रात के 2:30 बजे गर्भवती सीमा की मौत हो गई। जिसमें सरासर चिकित्सकों की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि समय से गर्भवती महिला का ऑपरेशन हो जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों ने कहा महिला की मौत के बाद भी चिकित्सकों के द्वारा 26 अप्रैल को महिला का पोस्टमार्टम तक नहीं किया गया चिकित्सकों के द्वारा सीएमओ चंपावत के आदेश तक को नहीं माना गया जिसके बाद सीएमओ चंपावत व अन्य के द्वारा महिला का पोस्टमार्टम किया गया गुस्साए लोगों ने कहा सीएम की विधानसभा का अस्पताल होने के बावजूद भी यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है बेलगाम डॉक्टर सीएमओ तक की बात मानने को तैयार नहीं है तो जनता की कहा सुनेंगे गुस्साए लोगों ने चिकित्सकों की लापरवाही पर प्रदर्शन करते हुए सीएम व डीएम से जांच के बाद दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर उनको समय से न्याय न मिला को क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय के चिकित्सकों के खिलाफ जन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। मालूम हो मृतका का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल इस मामले में जांच बैठाने की बात कह चुके हैं प्रदर्शन करने में मोहनचंद पाटनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, राहुल विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, गंगा पाटनी,राजेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, कंचना देवी, किरन देवी, प्रवीण पटवाल, किशोर कुमार, मुकेश कुमार, गिरीश महर, नरेन्द्र कुमार, मनीष विश्वकर्मा, सोबन सिंह, सूरज कुमार, भुवन राम आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें