Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: रहस्य बनी उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की अल्ट्रासाउंड मशीन चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट ने बताई ठीक लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट ने बताई खराब पालिका अध्यक्ष ने लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट के तबादले की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 7, 2023
रहस्य बनी लोहाघाट अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन एक रेडियोलॉजिस्ट ने किए 27 अल्ट्रासाउंड दूसरा बता रहा है मशीन में खराबी पालिका अध्यक्ष ने रेडियोलॉजिस्ट का तबादला करने की उठाई मांग लोहाघाट उप जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन एक रहस्य बनी हुई है। चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप बिष्ट ने मशीन को ठीक बता कर अल्ट्रासाउंड किए तो वही लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट डॉ सोनाली मल्होत्रा मशीन मे खराबी बताकर अल्ट्रासाउंड करने में असमर्थता जता रही है। वही पालिका अध्यक्ष व जन प्रतिनिधियों ने अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। दो दिन पूर्व लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किए जाने की चेतावनी देने के बाद एक पखवाडे से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हो गई और उससे 27 अल्ट्रासाउंड भी हो गए। जिससे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को एक रेडियोलॉजिस्ट सही बताता है तो दूसरा उसे खराब होने की बात कहकर अल्ट्रसाउंड करने से मना कर रहा है। यह बेहद चिंताजनक है। पालिका अध्यक्ष ने लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट का तबादला चंपावत करने तथा चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट का तबादला लोहाघाट कर अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारू करने की सीएमओ से मांग की है। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, राजकिशोर साह, दीपक साह आदि का कहना है कि बृहस्पतिवार को अस्पताल में प्रदर्शन कर खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक न करने पर 10 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को चंपावत से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट ने खराब बताई जा रही अल्ट्रासाउंड मशीन से 27 गर्भवती व अन्य लोगों के अल्ट्रासाउंड कर दिए। जिससे गर्भवती महिलाओं और अन्य रोगियों ने राहत की सांस ली थी। अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से कई गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंची हुई थी। लेकिन शुक्रवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर का कहना है कि तकनीशियन ने जांच के बाद लोहाघाट की दोनों अल्ट्रासाउंड मशीनों को खराब बताया है। टनकपुर से आई मशीन में भी खराबी आने के बाद चंपावत जिला अस्पताल से अल्ट्रासाउंड मशीनें आई। उनमें भी जांच के बाद तकनीशियन ने खराबी बताई। डॉ.जुनैद का कहना है कि चंपावत से आई मशीन के प्रोब में खराबी है। जिसे बदलने में लाखों रूपये का खर्च आ रहा है। जिसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को दी है। जल्द ही नया प्रोब आने की उम्मींद है, जिसके बाद सुचारू रूप से अल्ट्रासाउं सुविधा चालू हो जाएगी। डॉ.जुनैद ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ.सोनाली मल्होत्रा ने खराब मशीन से अल्ट्रासाउंड करने में असमर्थता जाहिर की है। शुक्रवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए।

जरूरी खबरें