Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 9:00 तक नहीं पहुंचे चिकित्सक मरीज करते रहे इंतजार अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी ।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी सीएमओ ने कहीं कार्यवाही की बात।

बायोमेट्रिक मशीन का भी नहीं है हो रहा है असर अल्ट्रासाउंड व एक्सरे रूम में लटके रहे ताले। जन औषधि केंद्र भी रहा बंद।जिनके कंधों में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को संभालने की जिम्मेदारी है उनके द्वारा ही अस्पताल में अव्यवस्थाएं फैलाई जा रही है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का खुलने का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है पर उसके बावजूद 9:00 बजे तक चिकित्सक व अन्य चिकित्सा कर्मी अस्पताल नहीं पहुंचे। गुरुवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में सुबह 9:00 तक कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा और मरीज बाहर इंतजार करते रहे। सिर्फ इमरजेंसी चिकित्सक के द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था। जबकि चिकित्सालय में आजकल चिकित्सकों की भरमार है। इस दौरान अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे रूम में भी ताले लटके रहे ।चिकित्सा अधीक्षक कक्ष भी बंद नजर आया ।मरीजों को सस्ती दवा देने वाले जन औषधि केंद्र में भी ताले लटके नजर आए अस्पताल में हो रही अव्यवस्थाओं पर इंतजार कर रहे हैं मरीजो ने गहरी नाराजगी जताई कहा वह दूर दूर से अस्पताल आते हैं। पर समय पर यहां चिकित्सक मौजूद नहीं रहते हैं जिस कारण उनका काफी समय बर्बाद होता है ।उन्होंने सीएमओ चंपावत से मामले का संज्ञान लेने व समय पर चिकित्सक व चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने कहा मामला संज्ञान में आया है वह मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे कहा समय में चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों का अस्पताल न पहुंचना काफी गंभीर मामला है ।जबकि अस्पताल में उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई है। कुल मिलाकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा दूर-दूर क्षेत्र से आने वाली गरीब जनता को भुगतना पड़ता है। अब देखना है सीएमओ मामले पर क्या कार्यवाही करते हैं?

जरूरी खबरें