Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पीएम मोदी के 12 साल उपलब्धियां से भरे :सुरेश जोशी

असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश पांच जवान शहीद

लोहाघाट:यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर सीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 13 जून को जीआईसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:जनता मिलन में उठी उप जिला चिकित्सालय की शिकायतों पर जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

जनता मिलन में उठी उप जिला चिकित्सालय की शिकायतों पर जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई

रात में किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा निर्देशसोमवार को तहसील टनकपुर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान, कुछ नागरिकों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार के समक्ष उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में स्वच्छता की कमी, पुरानी चादरों के उपयोग, जन औषधि केंद्र के संचालन में अनियमितताओं तथा अन्य व्यवस्थागत समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं।जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम के तुरंत बाद रात्रि में उप जिला चिकित्सालय टनकपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्डों, प्रसूति गृह, दवा वितरण केंद्र, और स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान को अस्पताल की समग्र व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को प्रतिदिन चादरें बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर संचालक को बदलने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी प्रदान किए।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण और दवा-सुविधाओं की सुचारू उपलब्धता जनता का बुनियादी अधिकार है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमित निरीक्षण और निगरानी से व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत पुनः प्राप्त हुई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान उप ज़िलाधिकरी आकाश जोशी साहित अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें