Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से पात्र बीपीएल परिवारों को 20 हजार रुपये की मिलेगी आर्थिक सहायता

चंपावत:अटल आवास योजना से आवासविहीन पात्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों को मिलेगी आवास हेतु आर्थिक सहायता राशि

टनकपुर पुलिस ने 12.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

टनकपुर:पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 जुवारियों को किया गिरफ्तार

लोहाघाट: सात दिवसीय बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद का 35 सदस्य दल हुआ रवाना।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में विशेष चिकित्सक शिविर का आयोजन 623 मरीजों की मुफ्त जांच और विशेषज्ञ परामर्श

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 17, 2026

लोहाघाट विशेष चिकित्सक शिविर का आयोजन 623 मरीजों की मुफ्त जांच और विशेषज्ञ परामर्श

लोहाघाट। स्वास्थ्य विभाग चम्पावत की ओर से ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ संकल्प के तहत उप जिला अस्पताल लोहाघाट में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में कुल 623 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।शिविर में दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों का विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को निःशुल्क एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं।महिलाओं के लिए शिविर में ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के उन जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जो बड़े अस्पतालों या शहरों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को शिविर में तैनात किया गया था।शिविर को सफल बनाने में सीएमएस डॉ. वीराज राठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानप्रकाश शर्मा, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा और डॉ. करण बिष्ट का विशेष योगदान रहा।इसके अलावा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश पंत, उमेश जोशी, आईटीसी काउंसलर निर्मल मुरारी, आशा समन्वयक निर्मला पुनेठा, टीबी क्लिनिक से रामनारायण खर्कवाल सहित सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

जरूरी खबरें