Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से पात्र बीपीएल परिवारों को 20 हजार रुपये की मिलेगी आर्थिक सहायता

चंपावत:अटल आवास योजना से आवासविहीन पात्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों को मिलेगी आवास हेतु आर्थिक सहायता राशि

टनकपुर पुलिस ने 12.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

टनकपुर:पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 जुवारियों को किया गिरफ्तार

लोहाघाट: सात दिवसीय बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद का 35 सदस्य दल हुआ रवाना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: सात दिवसीय बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद का 35 सदस्य दल हुआ रवाना।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 18, 2026

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद का 35 सदस्य दल हुआ रवाना।

लोहाघाट के ऋषेस्वर महादेव मंदिर से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित सात दिवसीय बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए 35 सदस्य दल यात्रा संयोजक विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में रवाना हुआ। यात्रा दल को आज मंगलवार को दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी सहित भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जम्मू कश्मीर के पुंछ जनपद की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित पवित्र बूढ़ा अमरनाथ मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।वर्ष 2005 से निरंतर जारी है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तीर्थ यात्रा में जा रहे सदस्यों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,नगर पालिका लोहाघाट अध्यक्ष गोविंद वर्मा,प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, चन्द्रशेखर बगौली सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें