Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में फिजिशियन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी, जनता को राहत 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 2, 2024
उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में फिजिशियन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी, जनता को राहत लोहाघाट- उप जिला चिकित्सालय में अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन ने अपनी सेवाएं देकर आज मरीजों को देखा.लंबे समय से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में गर्मी के मौसम में बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की व्यवस्था करने हेतु मुलाकात की थी जिसके अनुक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को आम जन मानस की सुविधा हेतु उप जिला चिकित्सालय में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती हेतु पत्र लिखते हुए चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जिला चिकित्सालय में तैनात फिजिशियन डॉक्टर यश मोहन सोनी, दीपक सिंह रावत एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धनंजय पाठक को सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अपनी सेवाएं देने हेतु आदेशित किया. राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी द्वारा किए गए प्रयासों से आज चिकित्सालय में फिजिशियन डॉक्टर यश मोहन सोनी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धनंजय पाठक द्वारा अपनी सेवाएं देकर आमजन मानस ने राहत की सांस महसूस की. जनमानस की सुविधा हेतु राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने आज उप जिला चिकित्सालय पहुंचे कर जिला अस्पताल से आए चिकित्सकों का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि स्थाई व्यवस्था हो जाने तक यह व्यवस्था आम जनमानस को सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी.इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी उपस्थित रहे.

जरूरी खबरें