Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्टों ने अतिरिक्त स्टाफ की उठाई मांग सीएमओ को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 6, 2023
लोहाघाट अस्पताल में फार्मासिस्टों ने अतिरिक्त स्टाफ की मांग उठाई लोहाघाट। उपजिला चिकित्सालय में फार्मासिस्टों की कमी और अतिरिक्त स्टाफ की मांग पर अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्टों ने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से सीएमओ को भेजा है। उन्होंने जल्द अस्पताल में स्टाफ को पूरा करने की मांग उठाई। फार्मासिस्टों ने सीएमओ को भेजे ज्ञापन में कहा कि 25 मई को नए आदेश के अनुसार फार्मासिस्टों को तीन-तीन दिन आईडीएसपी पोर्टल पी फार्म में आनलॉइन डाटा इंट्री करनी है। इसके अलावा उपजिला चिकित्सालय सबसे ज्यादा ओपीडी वाला होने के कारण वर्षो से फार्मासिस्टों के केवल तीन ही पद हैं। जिस कारण फार्मासिस्टों में अत्यधिक दबाव पड़ गया है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में इतना दबाव है कि कम से दो फार्मासिस्ट की और जरुरत हैं। जिसमें एक इंजेक्शन और एक एमओटी में जरुरी है। इसके अलावा स्टोर रुम में भी डाटा इंट्री ऑपरेटर नहीं है। अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट और चुतुर्थ श्रैणी कर्मचारी के पद भी नहीं भरे गए है। जिससे सारा बौझ तीन फार्मासिस्टों के उपर आ गया है। उन्होंने कहा कि कई उपकेन्द्रों में वैलनेश सेंटर खोले गए हैं जहां पर मरीज नाम मात्र हैं। ऐसे वैलनेश सेंटर से तीन-तीन दिन के लिए दो फार्मासिस्ट भी बुलाए जा सकते हैं। उन्होने अस्पताल में फार्मासिस्ट की अतिरिक्त नियुक्ति और अस्पताल में कार्य न करने वाले कर्मचारियों को चिन्हित  करने की मांग उठाई। इस मौके पर फार्मासिस्ट मुकुल राय, नवीन कनौजिया, किरन राय, सुनीता पाटनी आदि मौजूद रहीं।

जरूरी खबरें