Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक कराने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों व मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर दिया धरना सीएमओ चंपावत के खिलाफ करी नारेबाजी

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 5, 2023
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों व मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर दिया धरना सीएमएस का किया घेराव चंपावत जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले अस्पतालों में से एक लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है स्वास्थ्य व्यवस्थाओ व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते लोगों का गुस्सा भड़क गया बुधवार को पालिका सभासद राजकिशोर शाह व राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी के नेतृत्व में लोगों व मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर बंद पड़े अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर धरना देते हुए स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ चंपावत के खिलाफ नारेबाजी करी तथा सीएमएस के ट्रांसफर की मांग करी आक्रोशित लोगों ने सीएमएस डॉ जुनेद कमर का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई तथा अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक कराने की मांग करी राज्य आंदोलनकारी राजू गरकोटी ने कहा आज 20 दिन बीत जाने के बाद भी अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक तक नहीं किया गया है जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाएं व मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस घरों को लौटने के लिए मजबूर है या प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा खानापूर्ति के लिए लोहाघाट से जिला चिकित्सालय चंपावत में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक गाड़ी की व्यवस्था की गई है जो कि सवेरे 10:00 बजे 5/6 मरीजों को लेकर चले जाती है लेकिन दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीज 10:00 बजे तक नहीं पहुंच पाते हैं अगर किसी तरह पहुंच भी गए तो चंपावत से वापस आने के बाद उन्हें वापस अपने घरों को लौटने के लिए गाड़ी तक नहीं मिल पाती है गरकोटी ने कहा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा सिर्फ कोरे आश्वासन लोहाघाट की जनता को देकर गुमराह किया जा रहा है क्षेत्र की दूरदराज क्षेत्रों की गरीब जनता की परेशानियों से अधिकारियों को कुछ लेना देना नहीं है वही राज गढ़कोटी व राजकिशोर साह ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं करी गई तो 10 अप्रैल से क्षेत्र की जनता को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना दिया जाएगा उन्होंने कहा यह स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को अंतिम चेतावनी है कि जल्द अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था की जाए तथा अल्ट्रासाउंड मशीन को दुरुस्त कर मरीजों को राहत दी जाए इस दौरान लोगों की सीएमएस से भी काफी तीखी बहस हुई उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग फिजूल कामों में पैसा खर्च कर रहा है पर अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक नहीं कर रहा है अस्पताल में ओपीडी देखने के लिए डॉक्टरों का अकाल है वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जुनेद कमर ने कहा अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की सूचना सीएमओ को पहले ही दे दी गई है यह सीएमओ के स्तर का ही मामला है कुल मिलाकर लोहाघाटअस्पताल व क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है जल्द ही इसका नतीजा एक बड़े जन आंदोलन के रूप में देखा जा सकता है वही लोगों ने क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट मांगने जनता के पास आते हैं उन्हें जनता की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है चाहे वे किसी भी दल के हो सिर्फ चुनाव के समय उन्हें जनता की याद आती है प्रदर्शन करने में सभासद दीपक शाह, दीपक जोशी, हेमा कॉलोनी, माया देवी ,मनोज चंद ,कलावती देवी, देवकी देवी ,सरस्वती देवी मीना देवी सहित कई लोग शामिल रहे

जरूरी खबरें