Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

चम्पावत में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितचम्पावत। आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को जिला क्षय चिकित्सालय, चम्पावत में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने की, जबकि संचालन जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. सोनाली मंडल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटरों, बीपीएम, सीएचओ, टीबी कर्मचारियों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी कैंपेन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराया गया तथा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही उन्होंने टीबी उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता की भूमिका पर जोर देते हुए सभी प्रतिभागियों को चम्पावत जनपद को टीबी मुक्त बनाने हेतु राज्य में अव्वल रहने की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कंसल्टेंट डॉ. यतिन मल्होत्रा ने टीबी मुक्त पंचायत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए इसके क्रियान्वयन और लाभों के बारे में जानकारी साझा की।कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी टीबी क्लिनिक डॉ. विनय यादव, डॉ. तनुजा पंत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गौरव पाण्डेय, प्रियंका पंत (डीपीसी), संजय बोहरा, राकेश पंत, अमर सिंह ठाकुर, विनोद बोहरा, अमित बिष्ट, गौविंद , तुलसी थ्वाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें