Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मायावती धर्मार्थ अस्पताल में चल रहा चिकित्सा शिविर।विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं सैकड़ों मरीज

Laxman Singh Bisht

Mon, May 12, 2025

मायावती धर्मार्थ अस्पताल में चल रहा चिकित्सा शिविर: देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं सैकड़ों मरीजलोहाघाट (चंपावत)। मायावती धर्मार्थ अस्पताल, लोहाघाट में इन दिनों बहुविषयक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, जो स्थानीय लोगों के लिए एक वरदान बनकर सामने आया है। इस शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिष्ठित डॉक्टर निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।चर्म रोग और बाल रोग विभाग का शिविर 14 मई तक संचालित किया जाएगा, जिसमें नागपुर-गोंदिया से आए विख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय चौरसिया मरीजों की त्वचा संबंधी समस्याओं का गहन परीक्षण कर उन्हें उपयुक्त इलाज दे रहे हैं। वहीं नागपुर से ही आए डॉ. अंशुमान चौहान बाल रोग विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्होंने उनके अभिभावकों को जरूरी सुझाव भी दिए।सर्जरी विभाग में लखनऊ के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. नीरज द्विवेदी एवं पुडुचेरी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी. एस. दुबे की सेवाएं आगामी 30 जून तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों डॉक्टरों द्वारा विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा परामर्श, परीक्षण और आवश्यकतानुसार ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं।साथ डॉक्टर अनुज सिंह राणा लगभग 10 माह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इसी क्रम में अस्पताल में लगभग एक पखवाड़े तक चला दंत चिकित्सा शिविर भी अत्यंत सफल रहा। हैदराबाद से आईं अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. श्री रंजनी ने सैकड़ों मरीजों का उपचार कर सराहनीय सेवा दी। उनके साथ डॉ. लोकेश जोशी एवं डॉ. बरखा पुनेठा ने भी दंत रोग विभाग में अपना योगदान दिया। दंत चिकित्सा शिविर में रोगियों को जांच, सफाई, दंत निकासी आर सी टी, खोखले दांतों में फिलिंग और अन्य उपचार सेवाएं निःशुल्क दी गईं।

अस्पताल के संचालक स्वामी एकदेवानंद जी के मार्गदर्शन और अस्पताल प्रशासन की समर्पित व्यवस्था ने इस शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल स्टाफ के केशव पुनेठा, सतीश पुनेठा, दिनेश जोशी, पंकज चौड़ाकोटी, मनोज पुनेठा, अनिल पुनेठा और मोनिका बिष्ट ने दिन-रात मेहनत कर शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।रविवार को विशेष शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय किमतोली एवं राजीव नवोदय विद्यालय, लोहाघाट में किया गया, जहाँ सैकड़ों ग्रामीण मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। इस अवसर पर मायावती आश्रम के स्वयंसेवक त्रिभुवन उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश बोरा एवं किमतोली के स्वयंसेवक महेश अधिकारी ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया।राजीव नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिश्रा तथा स्वास्थ्यकर्मी कुमारी पूजा मेहरा ने भी सहयोग प्रदान किया और सभी चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया।यह चिकित्सा शिविर न केवल एक सफल आयोजन सिद्ध हुआ, बल्कि क्षेत्रीय जनता के लिए एक सजीव आशा का स्रोत भी बन गया। मायावती धर्मार्थ अस्पताल की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अत्यंत प्रभावशाली प्रयास माना जा रहा है।अस्पताल प्रशासन ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं स्टाफ का आभार जताते हुए यह विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के और चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि दूरदराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोग आधुनिक और गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हो सकें।

जरूरी खबरें