Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:सफेद हाथी बना लोहाघाट का ट्रामा सेंटर विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण बाहर जाने को मजबूर लोग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 8, 2024
सफेद हाथी बना लोहाघाट का ट्रामा सेंटर विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण बाहर जाने को मजबूर लोग। ट्रामा सेंटर बनने के बाद लोहाघाट के लोगों को नहीं मिल पाई बेहतर चिकित्सा सुविधाएं।विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव के कारण बाहर जाने को मजबूर हैं यहां के लोग।राज्य सरकार द्वारा जिले के लोहाघाट और टनकपुर में ट्रामा सेंटर किस मुहूर्त में खोले गए कि इनमें दस वर्षों के दौरान क्षेत्रीय लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पाई।वर्ष 2006 में आधुनिक सुविधायुक्त आपात चिकित्सा केंद्र ट्रामा सेंटर लोहाघाट एवं टनकपुर में खोलने की स्वीकृति मिली थी।जिसके लिए भवन निर्माण के लिए 64.29 लाख एक भवन के लिए स्वीकृत हुए थे। जिसके बनते बनते यह धनराशि एक करोड़ तक पहुंच गई।बड़ी मुश्किल से वर्ष 2015 तक यह कार्य पूर्ण हो पाया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की बात भवन निर्माण के साथ की जानी थी। जो आज तक नहीं हो पाई।लोहाघाट चिकित्सालय ऐसे सुगम स्थान पर है जहां लोहाघाट, पाटी बाराकोट ब्लॉकों के अलावा जिले की सीमा से लगे नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के गांव के लोग भी यहां उपचार के लिए आते हैं। एक समय था। यहां हड्डी रोग, प्रसूति रोग, सर्जन एवं बाल रोग विशेषज्ञ होने पर कुमाऊं में सर्वाधिक ओपीडी हुआ करती थी। आज यहां यह सुविधा न होने के कारण जिला चिकित्सालय के रोगियों की कुल संख्या में साठ फ़ीसदी रोगी इस क्षेत्र के होते हैं।शासन द्वारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपजिला चिकित्सालय का दर्जा देने के बाद उनमें ट्रामा सेंटर को भी समाहित करते हुए डॉक्टरों के 21 पद स्वीकृत किए गए थे। जिनमे प्रस्तुति रोग फिजिशियन, बाल रोग के दो-दो पद चर्म रोग, पैथोलॉजी, सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत 21 पद स्वीकृत किए गए हैं। लोहाघाट में वर्तमान में तैरह डॉक्टरो में नेत्र सर्जन, निश्चेतक, ईएनटी एवं रेडियोलॉजिस्ट के अलावा सभी सामान्य डॉक्टर है। सीएमओ डॉ के के अग्रवाल के अनुसार उनके स्तर से टनकपुर में डायलिसिस एवं ब्लड बैंक की अतिरिक्त सुविधा के साथ लोहाघाट में सभी स्वीकृत विशेषज्ञ डॉक्टर के पद भरने की शासन से पहल की गई है। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का कहना है कि वह इस समस्या को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने कहा लोहाघाट चिकित्सालय का महत्व जिला चिकित्सालय से कम नहीं है। वही 11 फरवरी को होने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे से लोहाघाट के लोगों को बड़ी आस है कि मुख्यमंत्री लोहाघाट की बदहाल हो चुकी चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के प्रयास जरुर करेंगे

जरूरी खबरें