Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :बिजली कटौती जनरेटर खराब बेरंग लोटी अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

बिजली कटौती जनरेटर खराब बेरंग लोटी अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं।

4 घंटे इंतजार करने के बावजूद नहीं हुए अल्ट्रासाउंड महिलाओं में आक्रोश

अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर से सवाल उठे हैं। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय मे आज बुधवार को दूर-दूर क्षेत्रो से कई गर्भवती महिलाएं व मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे हुए थे। पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के जनरेटर मे आई तकनीकी खामी के चलते घंटो इंतजार के बाद कई गर्भवती महिलाएं व मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस अपने घरो को लौटे। जिस कारण महिलाओं व मरीजों में काफी नाराजगी है। रीठासाहिब से अल्ट्रासाउंड कराने आए भगवान राम व गर्भवती महिलाओं ने बताया ऊर्जा निगम के द्वारा सुबह से पूरे नगर में विद्युत कटौती की गई है जिसकी जानकारी सभी को है। उन्होंने कहा लोहाघाट अस्पताल में लाखों रुपए की लागत से लगाया गया जनरेटर कुछ देर चला और खराब हो गया। विभाग के पास इसे ठीक करने की कोई व्यवस्था तक नहीं थी ।भगवान राम ने बताया लगभग 4 घंटे इंतजार के बाद उन्हें व कई महिलाओं को वापस घरों को लौटना पड़ा कहा यहा आने-जाने में मरीजों का पूरा दिन बर्बाद होता है व काफी खर्च होता है। वहीं महिलाओं ने कहा कई गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सख़्त जरूर है पर जनरेटर खराब होने से उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया।कहा वह लोग कई दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रही है अस्पताल ने अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी चाहिए। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया जनरेटर कुछ देर चला उसके बाद खराब हो गया इस कारण कुछ ही अल्ट्रासाउंड हो पाए जिन महिलाओं मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए हैं उनके अल्ट्रासाउंड कल किए जाएंगे।उन्होंने कहा अब हल्द्वानी से मैकेनिक आकर जनरेटर को ठीक करेगा। वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए एंबुलेंस भेज कर चंपावत जिला चिकित्सालय बुलाया जा रहा है। तो वहीं महिलाओं के द्वारा चंपावत जाने से इनकार कर दिया गया महिलाओं ने कहा उनका अल्ट्रासाउंड लोहाघाट में किया जाए ।जिस पर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल के द्वारा कल गुरुवार को महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद महिलाएं मानी। वही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर का कहना है आपदा का समय चल रहा है ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर जैसी महत्वपूर्ण सेवा को चाक चौबंद रखना चाहिए।

जरूरी खबरें