रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मूसलाधार बारिश में आशा ने वाहन मे सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा बच्चा की बचाई जान। सेल्पेडू के केलानी तोक से 3 किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया गया गर्भवती महिला को।
Laxman Singh Bisht
मूसलाधार बारिश में आशा ने वाहन मे सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा बच्चा की बचाई जान।
सेल्पेडू के केलानी तोक से 4 किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया गया गर्भवती महिला को।
गांव में एएनएम तक की सुविधा उपलब्ध नहीं। सीमांत की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल।

गांवो में सड़क व स्वास्थ्य सुविधा न होने का खामयाजा ग्रामीणों को अनेक रूप से भुगतना पड़ता है। सड़क व नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा न होने के चलते आज एक जच्चा व बच्चा की जान पर बन आई। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सेलपेडू गांव के केलानी तोक के दीपक की पत्नी अनीता देवी को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद परिजन अनीता देवी को सड़क न होने के कारण मूसलाधार बारिश में किसी तरह 4 किलोमीटर पैदल चल सड़क तक लाए इसके बाद उन्हें वाहन के जरिए लगभग 25 किलोमीटर दूर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ला रहे थे। ग्राम प्रधान गुड़मांगल रीता सिंह ने बताया लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सड़क की स्थिति काफी खराब थी रोल मडलक के पास पहुंचने पर गर्भवती महिला की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और आगे सड़क पर मलवा भी आया हुआ था। उन्होंने बताया साथ में आ रही आशा कार्यकर्ती गीता पंत ने हिम्मत नहीं हारी अनीता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने वाहन में ही मूसाधार बारिश के बीच सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा व बच्चा की जान बचाई। अनीता देवी ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। ग्राम प्रधान रीता सिंह ने बताया जिसके बाद जच्चा बच्चा को वापस घर लाया गया दोनों की स्थिति ठीक है। ग्राम प्रधान रीता सिंह ने कहा सीमांत क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है एक एएनम तक की सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं है। आपात स्थिति तथा खराब मौसम के बीच लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है तथा गर्भवती व बीमार व्यक्तियों की जान पर बन आती है। ग्राम प्रधान ने कहा वह तो आशा कार्यकर्ता गीता पंत ने हिम्मत दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव करवा लिया अन्यथा मामला गंभीर हो सकता था। उन्होंने शासन प्रशासन से सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।