Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 9, 2026

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत डॉ. देवेश चौहान के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने की। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं तथा सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।कार्यक्रम में डॉ. मोनिका गिरी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय-समय पर अल्ट्रासाउंड करवाने, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाइयों का सेवन करने तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित आशा कार्यकर्ता, एएनएम अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए।उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की भी जानकारी दी तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया।इस अवसर पर डॉ. रितु राठी, डॉ. दिव्यांशी आर्य, राकेश पंत, उमेश जोशी, निर्मल मुरारी, निर्मला पुनेठा, संतोष चंद, बबीता मेहर, डोली वर्मा, सरस्वती पुनेठा, हेमा जोशी, पीएलवी भास्कर गड़कोटी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं से नियमित जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की गई।

जरूरी खबरें