Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:तीन दिन बाद भी सही नहीं हुई केमिकल से बीमार पड़ी 4 छात्रा व शिक्षिका रेफर

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

तीन दिन बाद भी सही नहीं हुई केमिकल से बीमार पड़ी 4 छात्रा व शिक्षिका रेफर

पालिका अध्यक्ष ने जाना हाल
लोहाघाट के रा0पॉलिटेक्निक में शनिवार को प्रैक्टिकल के दौरान ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की सीसी के फूटने से निकली गंध से 07 छात्राएं व एक शिक्षिका गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। जिनको आनन फ़ानन में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया ।जहा चिकित्सकों के द्वारा सभी बीमारो का उपचार किया गया इसके बाद पांच छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और शिक्षिका सहित तीन छात्राओं का लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घर भेजी गई एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उसको वापस लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। केमिकल के प्रभाव से छात्राओं व शिक्षिका की तबीयत स्थिर बनी हुई है ।वही आज पालिका अध्यक्ष लोहाघाट के द्वारा सभी बीमारो का हाल-चाल जाना गया तथा चिकित्सकों से बेहतर उपचार देने को कहा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश व छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बोहरा के द्वारा लगातार उपचार किया गया। उन्होंने कहा सब की हालत खतरे से बाहर है लेकिन केमिकल के प्रभाव से उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। डॉ राठी ने बताया एसिटल क्लोराइड केमिकल घातक केमिकल में से एक है उन्होंने बताया समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रण में आ गई ।उन्होंने कहा सभी को सिटी स्कैन के लिए जिला चिकित्सालय चंपावत भेज दिया गया है ।वही आज अस्पताल में भर्ती छात्राएं कई बार बेहोश हो गई। अभिभावकों ने बताया बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है। कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज किया गया।

जरूरी खबरें