Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के आई सर्जन डॉक्टर विराज राठी को किया गया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, May 6, 2023
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों  को किया गया सम्मानित
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात आई सर्जन डॉक्टर विराज राठी को उनके द्वारा चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया शनिवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में लोगों ने डॉ राठी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा मरीजों को दी जा रही सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी व लोगों ने कहा डॉक्टर राठी के द्वारा उप जिला चिकित्सालय में शालीनता भरे व्यवहार व मरीजों के प्रति उनके लगाव के चलते क्षेत्र वासियों के दिलों में जगह बना ली है डॉ राठी के द्वारा लोहाघाट के अलावा चंपावत जिला चिकित्सालय में अपने खर्चे से जाकर मरीजों के आंखों के ऑपरेशन किए गए इसके अलावा इस समय डॉक्टर राठी के द्वारा उप जिला चिकित्सालय में आंखों के मरीजों को देखने के साथ-साथ आंखों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं इसके अलावा लोगों ने चिकित्सालय के अन्य डॉक्टरों को भी सम्मानित किया वही डॉक्टर राठी के द्वारा सम्मानित किए जाने पर लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोहाघाट क्षेत्र में उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला है वे हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोरा ,गिरीश कुवर ,निर्मला अधिकारी, मंजू पुनेठा, बसंत जोशी ,दीपक सुतेरी ,मोहन जोशी, चंद्रकला मेहरा, हेमा जोशी ,दीपक बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें