Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत जिला चिकित्सालय मे डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही ,लकड़ी के टुकड़े समेत महिला के घाव को सिला, लोगों ने काटा हंगामा

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 10, 2023
चंपावत जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने लकड़ी के टुकड़े सहित महिला के घाव को सिला, लोगों ने काटा हंगामा चंपावत जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक महिला अपनी जान गवाने से बाल बाल बची। घटना 4 जून की है जहां जिला अस्पताल चंपावत में 4 जून को निकटवर्ती ग्राम पंचायत ललुवापानी से एक महिला ममता बिनवाल उम्र 45 वर्ष पैर में लगी चोट को दिखाने जिला अस्पताल पहुंची थी । जिसके बाद इमरजेंसी में डॉक्टरों ने घाव के अंदर देखें बिना ही महिला के पैर में टांके लगा कर घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद महिला के पैर में सूजन और दर्द बढ़ने के बाद परिजन उसे 9 जून को दोबारा चंपावत के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां एक्स-रे के बाद पता चला कि महिला के पैर के अंदर एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा रह गया है जिसे जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने घाव के अंदर ही सिल दिया था। जिसके बाद उसका निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टरों ने लकड़ी के टुकड़े को बाहर निकाला गया। जिससे आक्रोशित छात्र संघ नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने शनिवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सीएमएस ,सीएमओ का घेराव किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों के उग्र रूप को देखकर डॉक्टर डर कर अपने अपने कमरों को छोड़कर इधर-उधर भाग गए छात्र नेताओं का कहना है कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की इतनी बड़ी लापरवाही हो रही है। जो बिना देखे ही आंखें बंद करके इलाज कर रहे। महिला के पैर में 3 इंच लंबा लकड़ी का टुकड़ा घुसने के बाद भी डॉक्टरों ने बिना देखे बाहर से उसे टांके लगा कर सिल दिया लोगों ने कहा डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही से महिला का पैर खराब हो सकता था या उसकी जान भी जा सकती थी लोगों ने लापरवाह डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी शनिवार को जिला अस्पताल में हंगामा होते हुए देख पुलिस व जिला प्रशासन सहित अन्य उच्च अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंच गए । छात्र नेताओं के इस उग्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से एसडीएम सदर रिंकू बिष्ट के समझाने के बाद छात्र नेताओं ने आंदोलन समाप्त किया तथा लापरवाह डॉक्टरों पर कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है । उनका कहना है कि ऐसे डॉक्टरों पर अगर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो वह फिर दोबारा से उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वही छात्रों ने जिला चिकित्सालय के डाक्टरों पर प्राइवेट अस्पतालों में प्रैक्टिस करने के  गंभीर आरोप लगाए हैं छात्रों ने सीएमओ  को जल्द चिकित्सालय की कार्यप्रणाली बदलने की चेतावनी दी है मालूम हो जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कई गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों की जान जा चुकी है इसके बावजूद भी डॉक्टर इलाज में लापरवाही बरतना नहीं छोड़ रहे हैं

जरूरी खबरें