Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:आज 07 अगस्त को देवीधुरा में दिव्यांगजन हेतु विशेष चिकित्सा शिविर

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 7, 2025

07 अगस्त को देवीधुरा में दिव्यांगजन हेतु विशेष चिकित्सा शिविर

माँ वाराही मंदिर प्रांगण में बहुविषयक चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगीचंपावत जिले के माँ वाराही मंदिर प्रांगण, देवीधुरा में आज (बृहस्पतिवार) एक विशेष दिव्यांगजन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिव्यांगजनों को समर्पित करते हुए उन्हें बहुविषयक चिकित्सा परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, जिनमें—

* हड्डी एवं जोड़ रोग (Orthopedic) विशेषज्ञ

* कान, नाक एवं गला रोग (ENT) विशेषज्ञ

* नेत्र रोग विशेषज्ञ

* मनो रोग विशेषज्ञ (यह सेवा इस बार पहली बार उपलब्ध कराई जा रही है)

डॉ. चौहान ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को समग्र चिकित्सा सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जिससे उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भटकने की आवश्यकता न पड़े।

स्थान: माँ वाराही मंदिर प्रांगण, देवीधुरा

तिथि: 07 अगस्त 2025 (बृहस्पतिवार)

समय: प्रातः 10:00 बजे से

जनपदवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं ग्राम पंचायतों से अपील की जाती है कि वे इस शिविर की जानकारी अधिकाधिक जरूरतमंदों तक पहुँचाएं एवं पात्र लाभार्थियों को इस अवसर का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

जरूरी खबरें