Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी ने वर्चुअल रूप से ज्ञान केन्द्रों, डायलिसिस मशीन एवं नगर निकाय वेबसाइटों का किया उद्घाटन

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 18, 2025

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से ज्ञान केन्द्रों, डायलिसिस मशीन एवं नगर निकाय वेबसाइटों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नगरीय सेवाओं को दी नई गतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनपद चम्पावत में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नगरीय सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन पहलों से जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया गया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगरपालिका परिषद् चम्पावत, लोहाघाट एवं टनकपुर की आधुनिक, सुरक्षित एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल वेबसाइटों का अनावरण, विभिन्न मुख्यमंत्री ज्ञान केन्द्रों का लोकार्पण तथा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में स्थापित मुख्यमंत्री ज्ञान केन्द्रों का लोकार्पण किया गया, जिनमें शक्ति कक्ष जिला पुस्तकालय चम्पावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटी, सैन्दर्क, नौमाना सहित अन्य स्थानों पर संचालित केन्द्र शामिल हैं। ये ज्ञान केन्द्र विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक संसाधन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री एवं शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराकर शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।इन ज्ञान केन्द्रों के माध्यम से जनपद के दुर्गम एवं दूरस्थ ग्रामों के छात्र-छात्राओं को उनके ही गांव में वर्ष भर 24×7 पठन-पाठन से संबंधित समस्त आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। ये केन्द्र अनुपयोगी शासकीय भवनों एवं विद्यालय भवनों में स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि भविष्य में जनपद के अन्य अनुपयोगी शासकीय भवनों एवं संरचनाओं में भी ऐसे ज्ञान केन्द्रों के विस्तार की योजना है, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके।इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों की कक्षा 09 की छात्रा पूजा भट्ट तथा छात्र मनोज जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ज्ञान केन्द्र के माध्यम से उन्हें अपने गांव में ही पढ़ाई की बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं। साथ ही उनके बड़े भाई-बहनों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक संसाधन गांव में ही सुलभ हो रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में स्थापित अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन का भी लोकार्पण किया गया। यह मशीन कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सीएसआर (CSR) मद से लगभग 13 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई है। डायलिसिस सेवा प्रारम्भ होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब उपचार हेतु अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय, धन एवं मानसिक तनाव की बचत होगी। यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने जनपद के लोहाघाट, चम्पावत एवं टनकपुर नगर निकायों की आधुनिक वेबसाइटों का भी लोकार्पण किया। इन वेबसाइटों के माध्यम से नगरीय प्रशासन में पारदर्शिता एवं सुचिता को बढ़ावा मिलेगा तथा शासन और नागरिकों के मध्य संवाद अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा। अब नागरिक घर बैठे ही यूज़र चार्ज का भुगतान, विभिन्न ऑनलाइन आवेदन, शिकायत निस्तारण, प्रमाण पत्रों से संबंधित सेवाएँ एवं अन्य नगरीय सुविधाओं का लाभ सरल, सुरक्षित एवं त्वरित रूप से प्राप्त कर सकेंगे।इस अवसर पर गोविन्द वर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् लोहाघाट, श्रीमती प्रेमा पाण्डे, अध्यक्षा नगरपालिका परिषद् चम्पावत एवं विपिन वर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् टनकपुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये योजनाएँ जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद चम्पावत में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए की गई ये पहलें अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। एक ओर जहां अनुपयोगी भवनों में ज्ञान केन्द्रों के संचालन से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, वहीं युवाओं को अपने घर से दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गांव में ही बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध होने से पलायन पर भी प्रभावी नियंत्रण लगेगा। मुख्यमंत्री ने टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में सीएसआर मद से डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराने हेतु कोटक महिंद्रा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।साथ ही नगर निकायों की वेबसाइटों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप पारदर्शी, सरल एवं प्रभावी सेवाएँ सुनिश्चित होंगी, जिससे जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, कोटक महिंद्रा बैंक के सीएसआर कंसलटेंट शोभित अग्रवाल, मुख्यमंत्री ज्ञान केन्द्रों के छात्र-छात्राएँ, उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें