Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:आयुष्मान कार्ड जमा करने के बाद रोगी से मांगे गए पन्द्रह हजार रुपए निजी अस्पताल पर लगा आरोप। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से करी शिकायत 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 16, 2024
आयुष्मान कार्ड जमा करने के बाद रोगी से मांगे गए पन्द्रह हजार रुपए निजी अस्पताल पर लगा आरोप। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से करी शिकायत चंपावत मे केंद्र सरकार द्वारा लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिए पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दिए जाने के दावे को किस प्रकार पलीता लगाकर प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजना का मजाक उड़ाया जा रहा है इसका उदाहरण चंपावत के एक निजी चिकित्सालय में देखने को मिला है। खेतीखान के सुरेश चंद्र डूंगरिया ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को अपने पुत्रवधू बबीता पत्नी राकेश चंद्र को गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए चंपावत के जीवन अनमोल चिकित्सालय में गए, जहां आयुष्मान कार्ड जमा करने के बाद अस्पताल संचालक द्वारा पन्द्रह हजार रूपए की अतिरिक्त मांग की गई। मैं यह सोचकर उक्त अस्पताल गया था कि आयुष्मान कार्ड के द्वारा मेरी पुत्रवधु का मुफ्त उपचार हो जाएगा। मेरे यह कहने पर की आयुष्मान कार्ड जमा करने के बाद रुपए लेने का क्या तुक है ? यदि रुपए ही लेने हैं तो उनका आयुष्मान कार्ड वापस कर दिया जाए। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा नहीं हो सकता है कह कर बात समाप्त कर दी। उन्होंने बताया मैं बगैर उपचार के अपनी पुत्रवधू को वापस अपने घर ले आया तथा इस संबंध में मैंने फोन द्वारा सीएमओ डॉ के के अग्रवाल को जानकारी दी उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है वहीं सीएमओ डॉक्टर के के अग्रवाल ने बताया उन्हें लिखित में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है लिखित में शिकायत मिलने पर मामले की जांच पड़ताल करी जाएगी। वही डूंगरिया इस बात से काफी आहत है कि जिस आयुष्मान योजना का स्वयं प्रधानमंत्री प्रचार कर रहे हैं उसका खुलेआम निजी चिकित्सालय किस प्रकार मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भी दी है। अब मामला क्या है इसका खुलासा जांच के बाद हो सकेगा

जरूरी खबरें