Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का डीएम ने किया निरीक्षण, एमआरआई मशीन की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 12, 2026

निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का डीएम ने किया निरीक्षण, एमआरआई मशीन की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जनपद चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है।जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया परियोजना के अंतर्गत 50 बेडेड अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें एमआरआई मशीन की स्थापना भी की जा रही है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार की शाम को निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरआई मशीन की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की तथा इसे पूरी सावधानी के साथ शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए।

साथ ही विद्युत उपकरणों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक ब्रेकर आदि विद्युत व्यवस्थाएं कल प्रातः तक सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगभग ₹2022.90 लाख की लागत से निर्माणाधीन इस महत्वपूर्ण परियोजना को तेजी एवं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि इस यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से एमआरआई मशीन भी स्थापित की जा रही है।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत विजय सकारिया, तथा अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग बृजमोहन आर्या सहित ब्रिडकुल के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें