Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:फिर लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ी लोहाघाट की अमीषा शिशु को जन्म देने के बाद अस्पताल मे हुई मौत 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 15, 2024
फिर लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ी लोहाघाट की अमीषा शिशु को जन्म देने के बाद हुई मौत मुख्यमंत्री के मॉडल चंपावत जिले के सबसे बड़े अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भेंट फिर एक और महिला चढ़ी जिले के सबसे बड़े अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा लोहाघाट नगर के तल्ली चांदमारी क्षेत्र की रहने वाली अमीषा ( 26)पत्नी पान सिंह जो गर्भ से थी परिजनों के द्वारा उन्हें 14 जुलाई को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां हालत नाजुक होने पर अमीषा को जिले के सबसे बड़े अस्पताल चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया अस्पताल में अमीषा ने नवजात को जन्म दिया यह अमीषा का दूसरा बच्चा था इससे पूर्व अमीषा की डिलीवरी सर्जरी के द्वारा हुई थी चंपावत की महिला चिकित्सा अधिकारी के तमाम प्रयासों के बाद भी अमीषा का न तो रक्त स्राव रुका ना ही बीपी सामान्य रहा जिले के सबसे बड़े अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अमीषा को हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन हायर सेंटर ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई वहीं जिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से रेफर होकर आई गर्भवती महिला की हालत काफी खराब थी महिला चिकित्सकों के द्वारा उनका प्रसव कराया गया लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण उनकी हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय से उन्हें रेफर किया गया वही सूत्रों के मुताबिक़ रात को 3:30 बजे अमीषा को डिलीवरी हुई और बच्चा नॉर्मल हुआ 4:00 बजे पति से कहा गया जीवन अनमोल में ले जाओ 4:00 बजे पति चंपावत में टैक्सी ढूंढने गए जब टैक्सी लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे अपनी पत्नी को ऊपर से नीचे लाने गए तब मौत हो चुकी थी फिर भी  जीवन अनमोल में ले गए जहा उन्हे बताया गया मौत हो चुकी है वही इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श जिला चंपावत के किसी भी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं की गई है जिनका खामियाजा आए दिन गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है लोगों ने कहा यह बड़े दुख का विषय है कि मुख्यमंत्री की विधानसभा में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है वहीं सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा 15 जुलाई को कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक को पत्र भेज चंपावत जिला अस्पताल मे स्त्री रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था करने की मांग की गई है जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने का खामियाजा एक परिवार को भुगतना पड़ा जहांं एक पति को अपनी पत्नी तथा एक नवजात को मां से हाथ धोना पड़ा

जरूरी खबरें