Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने जब ठुमकों से हिला डाला था स्टेज, आज भी वीडियो मचा रहा धूम

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

Sapna Choudhary: सपना चौधरी आज दुनिया में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी ने हरियाणा में ही नहीं दुनिया में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। सपना चोंधरी आज हरियाणा और यूपी में ही नहीं विदेशों में भी पहचान बना चुकी है। 

आज के समय में शायद ही ऐसी कोई शादी-पार्टी होगी, जहां सपना के गाने नहीं बजते होंगे। देश ही नहीं विदेश में भी सपना के ठुमके और आवाज के लोग दीवाने हैं।

सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर भी लाखों में फैन फॉलोइंग है। सपना के ठुमके तो आपने कई गानों में देखे होंगे। ‘लाड के पिया के’, ‘जले 2’, ‘घुंघरू’, ‘मटक चालूंगी’ और ‘गजबन’ जैसे कई सुपरहिट गाने इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन क्या आप उनके उस गाने के बारे में जानते हैं, जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

सपना चौधरी के गानों की हिट लिस्ट में एक से एक गाने हैं, लेकिन हरियाणवी डांसर के गाने ‘चटक-मटक’ ने यूट्यूब पर व्यूज पाने में रिकॉर्ड बनाया है। सपना चौधरी का यह गाना करीब चार साल पहले रिलीज हुआ था और ये गाना बॉलीवुड के कई हिट्स को पछाड़ चुका है। देखें गाना…

सपना का 20 दिसंबर 2020 को रिलीज हुआ गाना ‘चटक-मटक’ में देसी बाला ने जमकर ठुमके लगाए थे। रेणुका पंवार ने गाने को आवाज दी और उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। 

इस गाने के बोल बिटू सोर्की ने लिखे वहीं, गुलशन म्यूजिक ने गाने की धुन बनाई है और कुलदीप राठी इसके डायरेक्टर हैं। सपना चौधरी के सॉन्ग चटक-मटक के व्यूज की बात करें तो आज की डेट में इसके यूट्यूब पर 110 करोड़ (1।1 बिलियन) से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

जरूरी खबरें