Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट: साहबराम : Sapna Choudhary: कितनी संपती की मालिक है सपना चौधरी ? इन गानों से जमकर मचाई धूम

Editor

Sat, Sep 6, 2025

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने देश ही बल्कि विदेशों में भी अपना नाम कमाया है। आज दुनिया का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां सपना चौधरी को कोई जानता ना हो। आइए जानते है सपना चौधरी के बारें में पूरी जानकारी... विस्तार से 

सपना चौधरी को हरियाणा की 'देसी क्वीन' भी कहा जाता है। सपना चौधरी ने अपना करियर 3100 रुपये के छोटे से स्टेज शो से शुरू किया था। वही आज सपना चौधरी लाखों की फीस लेकर स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। 

किसी भी बॉलीवुड स्टार से सपना चौधरी का स्टारडम कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये के आसपास है। 

हरियाणा के रोहतक में सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हुआ था। वह बचपन से ही डांस की शौकीन थीं। हरियाणावी क्वीन सपना चौधरी का सपना तो पुलिस इंस्पेक्टर बनने का था, लेकिन बाद परिवार की जिम्मेदारी के चलते अपना सपना छोड़ दिया।

सपना के परफॉर्मेंस और देसी अंदाज ने उन्हें हरियाणा और वहां के आसपास के राज्यों में फेमस कर दिया। उनकी झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती थी। सपना का गाना, 'तेरी आंख्या का यो काजल' यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।

सपना चौधरी के सोशल मीडिया फॉलोवर्स की तो इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक बड़े स्टेज शो के लिए 25 से 30 लाख तक चार्ज करती हैं। छोटे इवेंट्स के लिए करीब 3 लाख रुपये लेती हैं।

सपना चौधरी सिर्फ स्टेज शोज ही नहीं, बल्कि वह म्यूजिक वीडियो और ऐड्स के जरिए मोटी कमाई करती हैं। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, गाड़ियां और आलीशान घर है। सपना चौधरी के पास एक शानदार बंगला है और उनके गाड़ियों के कलेक्शन में ऑडी Q7 और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।

जरूरी खबरें