Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Songs: पवन-खेसारी के ये गाने टूटे दिल को देते है सहारा, सुन कर हो जाएंगे खुश

Editor

Sat, Sep 20, 2025

Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव ने कई ऐसे SAD गाने दिए हैं, जिन्हें सुनकर आंखें नम हो जाती हैं। जो सीधे दिल को छू जाते हैं और संगीत इतना गहरा होता है कि बार-बार सुनने का मन करता है।

भोजपुरी गानों में सैड सॉन्ग्स का अपना ही अलग असर होता है। जब दिल टूटा हो या किसी की याद सताती हो, तो ऐसे गाने मन को सुकून देते हैं और दिल का दर्द बयां कर देते हैं।

सगरों धुआ धुआ

पवन सिंह का यह गाना साल 2017 में एक एल्बम के लिए रिलीज किया गया था। इस गाने के लिरिक्स को प्यारे लाल यादव ने लिखा हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 44 मिलियन लोग देख चुके हैं।

पूछ के बताव तनी चांद से

यह गाना 2013 में आई भोजपुरी फिल्म जिद्दी आशिक का है। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मोनालिसा नजर आई थी। इस गाने को अब तक 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

प्यार में नईखी गोरी हम बेवफा

जिद्दी आशिक फिल्म का यह गाना पवन सिंह ने गाया था और इसके बोल व संगीत विनय बिहारी ने तैयार किया था। यह गाना अब तक 76 मिलियन बार देखा जा चुका है।

तू सनम बेवफा हो गईलु हो

साल 2016 में आई फिल्म गदर का यह गाना पवन सिंह ने गया था। फिल्म में पवन सिंह के साथ पवित्रा पुनिया और निधि झा अहम भूमिकाओं में नजर आई थी। इस गाने को अब तक 43 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

जरूरी खबरें