Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Song: 'चिकन बिरयानी' में आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल, बार बार देखा जा रहा वीडियो

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों आम्रपाली दुबे का एक रोमांटिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आम्रपाली  'चिकन बिरयानी बा चंपा के जवानी' गाने पर जबरदस्त रोमांस करती नजर आ रही है।

उनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं और यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक पर ट्रेंड होने लगते हैं। आज भी आम्रपाली दुबे का एक गाना भोजपुरी के फैंस के बीच काफी मशहूर है। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं- चिकन बिरयानी बा चंपा के जवानी'।

यह गाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का है। फिल्म में आम्रपाली एक मराठी लड़की के किरदार में नजर आईं।

गाने में आम्रपाली का अंदाज देख फैंस भी उनके मुरीद हो गए। कजरारी आंखों और अपनी मदमस्त अदाओं से वह निरहुआ को रिझाती नजर आईं।

'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' गाने को कल्पना ने गाया है, जबकि लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।

आम्रपाली और निरहुआ का धमाकेदार केमिस्ट्री वाला यह गाना देख एक फैन ने यूट्यूब पर कमेंट लिखा है, 'इस गाने ने पूरा महाराष्ट्र हिला दिया।' एक और फैन ने लिखा है, 'मजा आली, चिकन बिरयानी'। एक और कमेंट है, 'वाह, क्या कमाल का गाना है।'

जरूरी खबरें