Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, वीडियो ने मचाया यूट्यूब पर धमाल

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज के बाद से ही निरहुआ की भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया और अब टॉप 20 में ट्रेंड कर रहा है। फिल्म की एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित भी ट्रेलर में दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।  4 मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है।

फिल्म का ट्रेलर

'बलमा बड़ा नादान 2' का निर्माण महम्मूद आलम और समीर आफताब ने किया है, जबकि निर्देशन का जिम्मा महम्मूद आलम ने संभाला है। 'बलमा बड़ा नादान 2' के गानों में आवाज दी है भोजपुरी संगीत जगत के स्टार गायक नीलकमल सिंह, शिल्पी राज, कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली और प्रतिमा पंडित ने। संगीतकार मधुकर आनंद ने अपनी धुनों से फिल्म को और खास बना दिया है।

गानों के बोल जाहिद अख्तर, प्यारेलाल यादव, विनय बिहारी और संदीप सज्जन ने लिखे हैं। फिल्म में निरहुआ और ऋचा दीक्षित के साथ संजय पांडे, विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख, अंजली चौहान और अनुप अरोड़ा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। सिनेमैटोग्राफी सुनील अहर ने की है जबकि एक्शन का निर्देशन दिलिप यादव ने किया है।

जरूरी खबरें