Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म 'सास बहू की महाभारत' ने मचाया धमाल, आप भी देखें वीडियो

Editor

Sat, Sep 6, 2025

Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म 'सास बहू की महाभारत' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर शनिवार को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर किया जाएगा। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतिक सिंह ने इस प्रीमियर को महिला दिवस पर भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लिए एक खास तोहफा बताया है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी काफी धूम मचा रही है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि 'सास बहू की महाभारत' पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी। Bhojpuri Movie

फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी, जय यादव, शालू सिंह, जे। नीलम, राम सुजान सिंह, संजय पांडे, रितु पांडे और कंचन मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे स्मृति सिन्हा और देव सिंह भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई देंगे। Bhojpuri Movie

फिल्म का निर्देशन अनुभवी निर्देशक अजय कुमार झा ने किया है, जबकि संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसकी कहानी शमशेर सेन ने दी है।

जरूरी खबरें