Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : विकासनगर:खनन माफिया के हौसले बुलंद उप प्रभागीय वनाधिकारी पर हमला

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

खनन माफिया के हौसले बुलंद उप प्रभागीय वनाधिकारी पर हमला

उत्तराखंड के विकासनगर के कालसी क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने के साथ ही झुंड बनाकर मारपीट करने तक को उतारू हैं। मामला विकास नगर के कालसी क्षेत्र से सामने आया है जहां उप प्रभागीय वन अधिकारी राजीव नयन नौटियाल ने जब एक अवैध खनन के एक डंपर की वीडियोग्राफी करनी चाही तो उन पर खनन माफिया और तमाम गुर्गों ने हमारा कर दिया। किसी तरह राजीव नयन नौटियाल ने अपनी जान बचाई। उसके बाद उन्होंने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर दिया गया है इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।सूत्रों के मुताबिक यह सभी खनन माफिया एक विधायक की शह पर अवैध खनन का धंधा बेखौफ़ होकर यमुना नदी में कर रहे हैं। घटना को लेकर बन कर्मियों में काफी आक्रोश है ।

जरूरी खबरें