Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में मनचलों के हौसले बुलंद नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 17, 2026

लोहाघाट में मनचलों के हौसले बुलंद नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

लोहाघाट नगर में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है उनकी नाबालिग बेटी कल शाम 6 बजे के करीब अपने एक दोस्त के साथ घूमने जा रही थी उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा इस दौरान राईकोट निवासी हिमांशु बिष्ट ने अपने एक दोस्त के साथ बाइक से दोनो का पीछा किया और उसने मेरी बेटी से उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब उसने प्रतिरोध किया तो वह गाली गलौज और मारपीट पर उतर आया ।उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मारे और उनके ऊपर हमला कर दिया। कहा उनकी बेटी ने बताया कि हिमांशु ने उसका हाथ पकड़ लिया और थप्पड़ मारा। मेरी लड़की ने बताया कि उसके अंगूठे में और अंगुलियों में खून भी बहने लगा। तथा बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी कहा यह घटना जय दुर्गा टेंट हाउस के पास की है।उन्होंने पुलिस से दोनों असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी सदमे में है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी युवक हिमांशु के बड़े भाई लकी बिष्ट ने भी उनकी बेटी से छेड़खानी की थी । जिस पर उन्होंने लोहाघाट थाने में शिकायत दर्ज की थी लकी बिष्ट और उसके परिजनों ने लोहाघाट थाने में लिखित माफी नामा दिया था।थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग के पिता के द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं लोगों ने कहा नगर में मनचलो और अराजक तत्वों का बड़ा खौफ हो गया है। लोगों ने पुलिस से गस्त बढ़ाने तथा कार्रवाई की मांग की है।

जरूरी खबरें