Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पिथौरागढ़ पुलिस की कप्तान के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई/ हेरोईन (स्मैक) की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी / पुलिस व एसओजी ने 35 लाख से अधिक की 116.73 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ शातिर तस्कर फांचू को दबोचा

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 14, 2025
पुलिस व एसओजी ने 35 लाख से अधिक की 116.73 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ तस्कर को दबोचा पिथौरागढ़ पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश में एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से पैसों से भरा बैग झपटकर भागने के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त नीरज सार्की उर्फ फांचू से 116.73 ग्राम हेरोईन व 2190 रूपये भी बरामद किये हैं 05 फरवरी 2025 को खड़कोट निवासी चूड़ामणि जोशी से दो युवक खड़कोट नौले के पास उनका थैला छीनकर भाग गये थे, जिसमें पैसे व अन्य दस्तावेज थे । जिस आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था । विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गयी । पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मुजम्मिल अंसारी से गिरफ्तारी के दौरान कुल 33.66 ग्राम हेरोईन (स्मैक) की बरामदगी हुई थी तथा 21600/- रूपये नकद भी बरामद किये गये थे जिसके आधार पर उसके विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पृथक से मामला दर्ज किया गया । अभियुक्त से पूछताछ के दौरान छिनैती की घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति नीरज सार्की का नाम प्रकाश में आया । जो फरार चल रहा था । पुलिस नीरज सार्की को गिरफ्तार करने के लिये जुट गयी । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी व एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा कई सीसीटीवी खंगाले गये तथा गहन सुरागरसी पतारसी की गयी । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम की कड़ी मेहनत व सतर्कता से फरार अभियुक्त नीरज सार्की पुलिस की गिरफ्त में आ गया है । पुलिस ने अभियुक्त नीरज सार्की को विगत दिवस घाट रोड में गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त की तलाशी में 116.73 ग्राम हेरोईन (स्मैक) बरामद हुई जो अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है । अभियुक्त के विरूद्ध कोतावाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । अभियुक्त से 2190 रूपये नकद व वादी की गैस बुक भी बरामद की गयी । पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है, ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज सार्की उर्फ फांचू पुत्र स्व0 धनराज सार्की निवासी सिनेमालाईन पिथौरागढ़ कहां रहने वाला है पुलिस टीम में उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली), उ0नि0 संदीप पिलख्वाल, हे0 का0 अनिल मर्तोलिया (एसओजी), हे0 का0 अशोक बुदियाल (एसओजी), का0 महेन्द्र डंगवाल शामिल रहे वही बरामद हेरोईन (स्मैक)- 116.73 ग्राम, (कीमत लगभग 35,01,900/- रूपये आंकी गई है

जरूरी खबरें