Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

लोहाघाट:ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी कार।

लोहाघाट:आदर्श चंपावत के लोहाघाट विधानसभा के सड़क विहीन शील गांव की दर्द भरी पुकार क्या हम भारत के नागरिक नहीं हैं

बाराकोट राजकीय अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:जिस जिले के लोकेश्वर सिंह रहे पुलिस कप्तान उसी जिले की कोतवाली में उन पर मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

जिस जिले के लोकेश्वर सिंह रहे पुलिस कप्तान उसी जिले की कोतवाली में उन पर मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़ के पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह पर व्यापारी से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़ जिले के पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह पर मारपीट मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।पिथौरागढ़ जिला न्यायालय के आदेश पर पिथौरागढ़ के पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह पर कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।तत्कालीन पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह पर व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी के साथ मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।जिसके बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वही व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताया तथा न्यायालय को धन्यवाद दिया।पिथौरागढ़ नगर के रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ की अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें कहा गया था पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में बने पुलिस क्वार्टरो का गंदा पानी कलोनी में बहता था। जिस कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होतो थी। समस्या के समाधान को लेकर वह 6 फरवरी 2023 को अपनी बेटी को साथ लेकर एसपी कार्यालय पिथौरागढ़ गए थे। पर समस्या का समाधान करने के बदले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने निर्वस्त्र कर उन्हें पीटा गंदी गंदी गालियां दी और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। उनके द्वारा मेडिकल करवाया गया और मेडिकल में उनके शरीर पर चोट लगने की पुष्टि भी हुई थी। कहा जब वह इस मामले में शिकायत लेकर कोतवाली गए तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। व्यापारी लक्ष्मी दत्त की याचिका पर पिथौरागढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए 7 अप्रैल 2026 को पुलिस को तत्कालीन एसपी लोकेश्वर सिंह समेत अन्य के खिलाफ धारा 323, 342, 355, 504, 506, 392 और 120 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए थे।

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच की और कोतवाली पिथौरागढ़ में पूर्व एसपी लोकेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी के द्वारा एसपी लोकेश्वर सिंह की शिकायत राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में भी की गई थी। प्राधिकरण ने मामले की सुनवाई करते हुए लोकेश्वर सिंह को दोषी ठहराते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल लोकेश्वर सिंह पुलिस सेवा से इस्तीफा दे चुके है। पर अब उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मामले में यह बात सच साबित हो रही है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और कानून सबके लिए बराबर होता है। न्याय मिलने में देरी होती है पर न्याय जरूर मिलता है। लोकेश्वर सिंह जिस जिले के पुलिस कप्तान रहे थे।जिस जिले में उनके आदेश की तूती बोलती थी पर आज वह इस जिले में अपराधी के तौर पर खड़े नजर आ रहे हैं ।और कोतवाली पिथौरागढ़ में उन पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।

जरूरी खबरें