Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: चंपावत: ब्रज नगर सुखीडाग में एनएच की नालियां लोगों के लिए बनी मुसीबत लोगों के घरों दुकानों में घुसा बरसात का पानी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 7, 2023
  बृजनगर सुखीढांग बाजार में एन एच‌ द्वारा ‌बरसाती पानी के निकास के बनी नालियों के ऊपर‌ स्लेप डालकर‌ पूरी तरह ढक देने से ऊपरी पहाड़ी का पानी सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ ग्रामीणों के घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने कहा घटिया गुणवत्ता के कारण पानी के निकास को बनी नालियां जगह जगह लीक होने से बरसाती पानी लोगों के घरों की दीवारों से  निकल रहा है जिससे मकानों के गिरने ‌का खतरा ‌बढ‌‌ गया है। घरों की दीवारों का प्लास्टर और‌ फर्श टूट कर‌ क्षतिग्रस्त हो गया है।तीन वर्षों से ग्रामीण ‌पानी की निकासी एवं लिकेज नाली को ‌ठीक‌‌ करने‌ की मांग एनएच से कर‌‌ रहे हैं मगर एन एच‌ के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे है। जिससे ग्रामीणों में एनएच के खिलाफ काफी ‌आक्रोश ब्याप्त है। वही इस समस्या को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व ‌महामंत्री शंकर दत्त जोशी ने क्षेत्रीय विधायक ‌एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय टनकपुर जाकर ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ‌ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि ‌दीपक रजवार को सौंपा था।ज्ञापन में पार्वती देवी, शंकर जोशी,राधा ‌बल्लभ , किशोर ‌चद्र, हीरा बल्लभ, ईश्वर दत्त जोशी, सुनील दत्त, कैलाश ‌चंद्र जोशी, गोविन्द जोशी आदि के ‌हस्ताक्षर हैं। जोशी ने कहा तीन दिन बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणो आक्रोशित हैं। ग्रामीणोंं ने शीघ्र कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन ‌कर‌ आन्दोलन की चेतावनी दी है। साथ ही चेतावनी दी है अगर बरसात के पानी से किसी भी ग्रामीण के भवन या दुकान को नुकसान पहुंचता है उसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियों की होगी

जरूरी खबरें